फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: पति के फोटो के इस्तेमाल पर हिना का जवाब- राजद शहाबुद्दीन का पहले भी उपयोग करती थी, आज भी कर रही

Fri, 19 Apr 2024 11:42 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Lok Sabha: राजद द्वारा पोस्टर-बैनर में पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के फोटो के इस्तेमाल पर हिना शहाब ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस पर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करूंगी, लेकिन लोग मुझे पहचान रहे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
हिना शहाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद के बैनर में शहाबुद्दीन के फोटो का इस्तेमाल करने के मामले पर हिना शहाब ने बड़ा बयान दिया है। सीवान लोकसभा सीट पर चुनाव में जहां एक तरफ राजद नेता अवध बिहारी चौधरी लगातार अपने कार्यक्रम के पोस्टरों में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का फोटो धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। उसी मामले पर जब हिना शहाब से पूछा गया तो उन्होंने  कहा कि सभी लोग जानते हैं कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं। लोग मुझे जानते भी हैं, पहचानते भी हैं।

विज्ञापन


वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फोटो पर कोई आपत्ति तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं इसपर ज्यादा कोई टीका टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं बस यह कहना चाहती हूं कि राजद ने पहले भी उनको इस्तेमाल किया था और अब भी इस्तेमाल कर रही है। आप इस बयान से अंदाजा लगा सकते हैं कि हिना शहाब का क्या स्टैंड है। वहीं, अब चर्चा तेज हो गई है कि राजद अपने पोस्टरों में शहाबुद्दीन का फोटो इस्तेमाल कर अभी भी मुस्लिम वोटरों को रिझाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें