फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया था; ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 21 Jun 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आंदर-असांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी लापरवाह जेई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
लोगों ने किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के जिले के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयजोर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भुआल राम के पुत्र अनूप कुमार राम के रूप में की गई है। यह हादसा शनिवार दोपहर उस समय हुआ जब अनूप खेलते-खेलते एक गिरे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, उक्त हाईटेंशन तार कई दिनों से टूटकर एक घर के पास गिरा हुआ था। इसकी सूचना बार-बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी ऋषभ ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) को फोन किया, लेकिन न तो उन्होंने कॉल रिसीव की और न ही मौके पर कोई मदद भेजी।

शनिवार को अनूप जब खेलते हुए उसी स्थान पर पहुंचा, तो वह करंट की चपेट में आ गया। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे वह काफी देर तक बेहोश अवस्था में पड़ा रहा। जब तक लोग पहुंचे और बिजली की आपूर्ति काटकर उसे तार से अलग किया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा में 600 से अधिक वासहीन परिवारों को मिला वासभूमि का अधिकार, नगर विकास एवं आवास मंत्री रहे मौजूद

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आंदर-असांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी लापरवाह जेई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही आंदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुणाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव में शोक का माहौल है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोशित हैं। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की उदासीनता और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है, जहां समय पर कार्रवाई न होने के कारण एक मासूम की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें