फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में बेटे-बहू ने मिलकर मां की साड़ी से गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 03:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कथित रूप से अपनी ही मां की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
हत्या संबंधित फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कथित रूप से अपनी ही मां की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान हसनपुरवा गांव निवासी पनपती देवी के रूप में हुई है, जो कन्हैया यादव की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचीं और मृतका के पति कन्हैया यादव से मामले की जानकारी ली।

कन्हैया यादव ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व उनकी पत्नी और बहू रिंकू देवी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद विदेश में काम कर रहे उनके पुत्र बबलू यादव ने फोन पर अपनी मां को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट-पीटकर मार डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले बबलू यादव विदेश से गांव लौटा था। आरोप है कि बेटे और बहू ने मिलकर पनपती देवी की साड़ी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। कन्हैया यादव ने यह भी कहा कि घटना की आशंका को लेकर उन्होंने 11 मई को ही थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र बबलू यादव और बहू रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस निर्मम वारदात से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें