फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में रामनवमी मेले में महापाप, स्कूल ड्राइवर ने छात्रा से किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: सीवान जिले सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार देर रात एक स्कूल के चालक ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुषकर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार देर रात रामनवमी मेले के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां परिवार के साथ मेला घूमने गई 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही निजी स्कूल के ड्राइवर ने दुष्कर्म कर दिया आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बहाने से नाबालिग को अपने साथ ले गया आरोपी
परिवार सहित रामनवमी मेला देख रही 12 वर्षीय बच्ची से आरोपी ने धोखे से संपर्क किया। उसने लड़की से कहा कि तुम्हारे जीजा मेले में दुकान लगाए हैं और बुला रहे हैं। भोली-भाली बच्ची आरोपी के साथ चली गई। आरोपी उसे जीजा के पास नहीं ले गया, बल्कि पास के एक सुनसान स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। 

दादी के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना सुनाई
जब परिवार को बच्ची के देर होने का अहसास हुआ तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। बच्ची के जीजा ने खोजते हुए स्कूल के पास सुनसान जगह पर रोती हुई बच्ची को पाया। घर ले जाने पर बच्ची के कपड़े खून से सने हुए थे। दादी के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना बताई। 
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया पीड़िता को रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: बिहार में कागजों में शराबबंदी, जमीन पर जाम; समस्तीपुर के राजकीय मेले में खुली पोल
विज्ञापन

 

आरोपी बच्ची के स्कूल के बस का था चालक
यह घटना इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि आरोपी उसी निजी स्कूल का चालक था, जहां पीड़िता पढ़ती है। विश्वास के इस घोर हनन ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें