फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj Road Accident: सीवान से दिल्ली जा रही बस पलटी, दो लोगों की मौत, गोपालगंज के 10 से अधिक यात्री घायल

Thu, 09 May 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

सीवान से दिल्ली जा रही बस पलट गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोपालगंज के 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
बस पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान से दिल्ली जा रही बस यूपी के कन्नौज के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जो लोग सुरक्षित थे, उन्हें अन्य गाड़ियों से घर भेजवाया गया।

विज्ञापन


घायलों में एक दर्जन यात्री गोपालगंज के बताये जा रहे हैं। इनमें पंचदेवरी प्रखंड के चक्रपान गांव निवासी प्रियांशु राय समेत कटेया व पंचदेवरी के मझवलिया, हररवा आदि गांवों के कई लोग शामिल हैं, जिन दो यात्रियों की मौत हुई है, उनकी पहचान में यूपी पुलिस जुटी हुई है। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार की अहले सुबह हुआ। पहले एक मक्का लदा ट्रेलर डिवाइडर से टकराया। इसके बाद मक्के की बोरियां एक्सप्रेस वे पर बिखर गयीं। पीछे से आ रही दिल्ली जाने वाली बस भी वहां पहुंचकर अनियंत्रित हो गयी तथा डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। यूपी पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दी। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन हताश हो गये। पहले से कन्नौज के आस-पास रह रहे क्षेत्र के लोगों से फोन से संपर्क किया जाने लगा।
विज्ञापन


गोपालगंज जिले के पंचदेवरी के नेहरुआ गांव निवासी समाजसेवी व बीआर ग्रुप के सीएमडी राधेश्याम शर्मा व भठवां गांव के भोलू पांडेय ने भी लखनऊ से घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों की मदद की। घायलों के परिजनों से फोन से संपर्क कर स्थिति से अवगत भी कराया। इन लोगों ने बताया कि हादसे में अन्य जिलों के भी कई यात्री घायल हुए हैं। यूपी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें