फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में मामूली विवाद को लेकर युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 22 Jun 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: घायल युवक की बहन प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही आरोपी गुरुवार के विवाद को लेकर शुक्रवार को फिर दरवाजे पर पहुंचे। फिर अनिल भगत को उस वक्त अपने साथ उठाकर अपने घर ले गए। उसके बाद खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर लक्ष्मीपुर गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी वृक्ष भगत के बेटे अनिल भगत (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल अनिल भगत के गांव के ही कुछ लोगों की बकरी उसके खेत में चली गई थी और फसल बर्बाद कर रही थी, जिसको लेकर अनिल भगत ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिर बुद्धिजीवियों की पहल के बाद मामला शांत हुआ। घायल युवक की बहन प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही आरोपी गुरुवार के विवाद को लेकर शुक्रवार को फिर दरवाजे पर पहुंचे। फिर अनिल भगत को उस वक्त अपने साथ उठाकर अपने घर ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों द्वारा अनिल को खंभे में बांध दिया गया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
 
वहीं, सूचना पाकर जब उसकी बहन मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उसके बाद उसकी बहन ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपियों के चंगुल से युवक को मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस घायल अनिल के फर्द बयान के आधार मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें