फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: परिजनों ने बताया कि प्रसूता की स्थित खराब होने के बाद भी मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ लापरवाही बरतता रहा। डॉक्टर ने भी चेकअप नहीं किया। उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर और नर्स को लगातार बुलाते रहे, महिला चिल्लाती रही। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
जुड़वां बच्चों को देकर मां ने ली अंतिम सांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के सदर अस्पताल में प्रसव कराने पहुंची एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। मृतका की पहचान यूपी के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के गौराहा नवका टोला गांव निवासी गंगासागर की पत्नी प्रभावती देवी (36) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका के परिजन जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि प्रभावती को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रसूति वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया। जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होती गई।

परिजनों ने बताया कि स्थित खराब होने के बाद भी मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ लापरवाही बरतता रहा। डॉक्टर ने भी चेकअप नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे डॉक्टर और नर्स को लगातार बुलाते रहे, महिला चिल्लाती रही। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। महिला के इलाज के लिए पैसों की मांग होती रही। फिर भी अच्छे से देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक मेरे पास कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें