फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Murder: छपरा में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी; पुलिस-FSL टीम जांच में जुटी

Fri, 26 Jul 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Dowry Murder Cases: गौरा थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार ने बताया कि घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका बरामद किया गया। उसके बाद गौरा थाना पुलिस टीम द्वारा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत पूरी प्रक्रिया करने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। यह घटना मढ़ौरा अनुमंडल के गौरा थानाक्षेत्र के बावन बिचला टोला की है। मृतका की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के बावन के बिचला टोला निवासी अशोक राय के बेटे राहुल कुमार की पत्नी काजल कुमारी (24) के तौर पर हुई है। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, सूचना पर ससुराल पहुंचे मृतका के पिता और भाई सहित अन्य लोगों ने घटना को दहेज के लिए हत्या बताया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गौरा बावन बिचला टोला निवासी अशोक राय के बेटे राहुल कुमार (26) की शादी सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी इंद्रदेव राय की बेटी काजल कुमारी से विगत 27 अप्रैल 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। घटना के बाद से ही काजल के ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
मृतका के पिता इंद्रदेव राय ने बताया है कि शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद बेटी के ससुराल वालों की सोने की चेन और नकदी की मांग बढ़ गई थी। इसे लेकर ससुराल के सभी लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही हर समय उससे मारपीट भी किया करते थे। लेकिन गुरुवार की दोपहर बेटी काजल ने फोन कर परिवार वालों को ससुराल बुलाया और बताया कि सभी लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, उसकी हत्या भी कर सकते हैं। उसके बाद हम लोग घर वापस आ गए।
 
लेकिन आज अहले सुबह जानकारी मिली कि आपकी बेटी का शव पंखे से लटका हुआ है और वह इस दुनिया में अब नहीं रही। जैसे ही हम लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हम लोग उसके घर यानी गौरा थाना क्षेत्र के बावन के बिगहा पहुंचे। वहां घरवाले शव को उसी तरह छोड़ कर फरार हो गए थे और उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


उसके बाद मृतका के परिजनों द्वारा गौरा थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इस मामले में गौरा थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार ने बताया कि घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें