फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एकमा में चाकूबाजी में तीन की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित; घटनास्थल पहुंचे डीआईजी

Sun, 04 Oct 2026 02:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। डीआईजी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुराने विवाद और फोन पर बहस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।
विज्ञापन
चाकूबाजी में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पटना में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निलेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की बात सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल व्यक्ति का पटना में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब ढाई महीने पहले भी विवाद अथवा मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस इस पुराने विवाद को भी वर्तमान घटना से जोड़कर जांच कर रही है। इसके अलावा फोन पर हुई कथित बहस को भी घटना का तत्काल कारण माना जा रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस पुराने विवाद, फोन पर हुई बहस और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें