फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला मां का शव: कमरे में बिलख रहे थे तीन मासूम, सास हिरासत में; पति ढाई साल से नहीं लौटा घर

Sun, 19 Apr 2026 05:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में बुशरा खातून का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति विदेश में है। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका बुशरा खातून (30) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 
2018 में हुई थी शादी, पति ढाई साल से विदेश में
जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के पहाड़पुर गांव निवासी मंजूर आलम की पुत्री बुशरा खातून की शादी वर्ष 2018 में सद्दाम हुसैन के साथ हुई थी। बताया गया है कि सद्दाम पिछले ढाई साल से विदेश में रहकर काम कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, रात में बुशरा सामान्य रूप से खाना खाकर अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सोने गई थी, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती मिली।
 
कमरे में मौजूद थे दो बेटे और एक बेटी
घटना के समय कमरे में उसके दो बेटे और एक बेटी मौजूद थे। इस घटना के बाद उसके दो बेटे और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों के कमरे में मौजूद होने की जानकारी के बाद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
विज्ञापन



 
घर पर नहीं थे सास-ससुर, गोतनी थी मौजूद
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका के सास-ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उसकी गोतनी मौजूद थी। हालांकि पूरा परिवार अलग-अलग रहता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आखिर रात भर में ऐसा क्या हुआ कि बुशरा की बॉडी फंदे से लटकी मिली।

पढ़ें- इलाज न मिलने से मौत: 24 घंटे खुले में पड़ा रहा UP के इम्तियाज का शव, सरकारी अस्पताल और पुलिस ने झाड़ा पल्ला
 
मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
मृतका के पिता मंजूर आलम और मां रजिया खातून ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि बुशरा को परेशान किया जाता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके में भी चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

 
पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में ले लिया है।
 
अधिकारी ने क्या कहा?
अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। मृतका का मोबाइल जब्त किया गया है और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें