फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, गले में कपड़े का फंदा और हाथ में बंधी थी रस्सी

Sat, 22 Mar 2025 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव की है। मृतका अवध किशोर कुमार की 22 वर्षीय पत्नी विशाखा कुमारी है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। मृतका के गले में कपड़े का फंदा और हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। सीवान सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव की है। मृतका अवध किशोर कुमार की 22 वर्षीय पत्नी विशाखा कुमारी थी। विशाखा की एक साल की बच्ची भी है। अवध किशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है।

विज्ञापन


घटना के बारे में विशाखा के मायके वालों ने बताया कि शनिवार दोपहर में उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि विशाखा मूर्छित होकर गिरी पड़ी है। विशाखा के ससुराल के पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दिया था। मायके वाले जब पिपरहिया पहुंचे तो देखा कि विशाखा को जमीन पर लिटाया गया है। उसका हाथ रस्सी से बंधा हुआ है और गले में कपड़े का फंदा है।

यह भी पढ़ें: हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें
विज्ञापन


मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मायके वालों का फर्द बयान लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में शव को भेज दिया है। मृतका के भाई ने बताया कि 2021 में ही बहन की धूमधाम से शादी की गई थी। एक साल भर की बेटी भी है। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। ससुराल वाले अक्सर बहन को किसी-किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। घर में सास और ससुर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 

फोन पर पड़ोसियों ने सूचना दी थी। जब बहन के ससुराल पहुंचे तो वहां बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। भाई ने बहन की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगाकर लटका देने का आरोप लगाया है। भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वालों का फर्द बयान ले लिया गया है। ससुराल वालों और उसके पति से पूछताछ चल रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें