फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में फिर चली गोलियां, कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Sun, 30 Nov 2025 08:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद लगभग डेढ़ लाख रुपये की वसूली की रकम लूट ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में एक बार फिर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़े लूटकांड को अंजाम दिया है। अपराधियों ने न केवल एक कर्मचारी को गोली मारी, बल्कि सारण पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वसूली की करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम भी लूट ली। यह घटना शनिवार की देर शाम छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद वसूली की रकम लूटकर फरार हो गए। घायल अरशद अंसारी नगर थाना क्षेत्र के छोटका तेलपा निवासी साकिर अंसारी का पुत्र है। दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बड़ी रकम लेकर यात्रा करने से पहले स्थानीय पुलिस को जरूर सूचित करें, जिससे ऐसे मामलों को रोका जा सके।

पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल

घटना के संबंध में बताया गया कि अरशद अंसारी साहेबगंज पुरानी गुरहट्टी स्थित थोक कपड़ा व्यवसायी रविशंकर गुप्ता की दुकान पर काम करता है। शनिवार देर शाम वह सिवान जिले के चैनपुर और सारण जिले के रसूलपुर बाजार से उधारी की लगभग डेढ़ लाख की राशि वसूल कर अकेले बाइक से छपरा लौट रहा था। रास्ते में दाउदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसका पीछा किया और उसे जबरन रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जब अरशद ने बाइक नहीं रोकी, तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके प्राइवेट पार्ट में लगी, जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद अपराधियों ने उसका मोबाइल छीनकर पास के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और वसूली की गई रकम लूटकर एकमा की ओर भाग निकले।

सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक बीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अरशद को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों का सुराग लगाने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें