फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फायरमैन की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 30 Nov 2025 08:27 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के दरौदा थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के सिपाही मुंडेल कुमार का शव उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के दरौदा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अग्निशमन विभाग के सिपाही मुंडेल कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, सिपाही मुंडेल कुमार अपने कमरे में पंखे से लटके पाए गए। वह दरौदा थाना के ठीक बगल में स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। घटना दरौदा थाना क्षेत्र की है, जहां स्थानीय लोगों ने कमरे में सिपाही का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें