फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'जातीय जनगणना मामले में राहुल गांधी के आगे झुकी केंद्र सरकार', सीवान में सुशील कुमार का बड़ा बयान

Sat, 03 May 2025 06:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के सम्मान में होटल लिमरा में स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने सुशील कुमार का अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।  
विज्ञापन
कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील कुमार का होटल लिमरा में स्वागत समारोह हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सीवान में शुक्रवार शाम होटल लिमरा में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब देश की नजर राहुल गांधी पर है। हमें अपने समर्थन से राहुल गांधी को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले 5 साल से जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी उनका मजाक उड़ा रही थी। आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। राहुल गांधी सरकार पर दबाव बनाने में सफल रहे। इस कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों ने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार का अंगवस्त्र और फूल देकर स्वागत किया।

सुशील कुमार ने कही ये बात

सम्मान समारोह में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि देश आज कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। हमें देश में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक एकता बनाए रखने की ज़रूरत है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने देश को झकझोर दिया है। आज हर भारतीय का फर्ज है कि वह ऐसे हमलों को नाकाम करे। कश्मीर में सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  जातीय जनगणना को लेकर रालोमो ने निकाली आभार यात्रा, कहा- इससे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिलेगा हक

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय हिंदू-मुस्लिम एकता को बनाए रखना बहुत जरूरी है। पूरा देश अब राहुल गांधी की ओर देख रहा है। हमें उनके हाथ मजबूत करने हैं और पूरा समर्थन देना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का नक्सलियों से कनेक्शन

इस मौके पर समाजसेवी जमशेद अली ने कहा कि जब नेतृत्व ऊर्जावान होता है तो लोगों की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। ऊर्जावान नेता सबको साथ लेकर चलते हैं और सबके लिए स्नेह रखते हैं। सुशील कुमार न सिर्फ पढ़े-लिखे हैं, बल्कि एक संवेदनशील नेता भी हैं। हम सबको उनसे अच्छे राजनीतिक कामों की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें