फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: रामजानकी पथ पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल; काम पर जा रहे थे सभी

Mon, 29 Jun 2026 08:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण के मशरक थाना क्षेत्र में रामजानकी पथ पर मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय हुसैन अली की मौत हो गई। पेंटिंग कार्य के लिए जा रहे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के पास एनएच-227ए (रामजानकी पथ) पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी कल्लू मियां के 20 वर्षीय पुत्र हुसैन अली के रूप में हुई है। वहीं घायल 24 वर्षीय आरिफ, 20 वर्षीय आजाद अली और 21 वर्षीय शमशाद हुसैन का इलाज चल रहा है। तीनों भी डोईला गांव के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक पेंटिंग का काम करने के लिए सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित मलमलिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सियरभुक्का गांव के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मशरक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान हुसैन अली ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हादसा हुआ। चारों युवक मेहनत-मजदूरी कर पेंटिंग का काम करते थे और उसी सिलसिले में मलमलिया जा रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें