केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को सिवान जिला अतिथिगृह में एक प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को ‘बेमिसाल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है, जबकि यूपीए सरकार के समय देश घोटालों में डूबा रहता था। गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल और यूपीए के 11 सालों की तुलना कीजिए तो साफ दिखता है कि एक तरफ ‘उम्मीद की सरकार’ है और दूसरी तरफ ‘घोटालों की सरकार’।
केंद्रीय मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
गिरिराज सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 29 सालों में सिर्फ 3 करोड़ घर बनाए, जबकि मोदी सरकार ने 11 सालों में 5 करोड़ से अधिक घर बनवाए। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के जरिए सस्ती दवाएं मिल रही हैं। आयकर में छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में गैस कनेक्शन सांसद के कूपन से मिलता था, लेकिन आज कूपन की जरूरत नहीं है। हर गरीब के घर तक गैस पहुंचाया गया है। 2029 तक बिहार के घर-घर में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से भ्रष्टाचार पर लगाम
रेलवे-स्वास्थ्य-एयरपोर्ट विकास का भी किया जिक्र
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने रेलवे स्टेशनों को नए रूप में विकसित किया है, पटरियों को बदला जा रहा है। देश में नए एम्स खुल रहे हैं, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। हवाई अड्डों की संख्या में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
पढ़ें: नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुआ मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्रधानमंत्री के आगमन की दी जानकारी
गिरिराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान की पावन धरती पर आने वाले हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें और उनकी बातों को सुनें।
लालू यादव पर साधा निशाना
प्रेसवार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कल एक चैनल पर देखा कि लालू प्रसाद यादव तलवार से केक काट रहे थे, स्कूटर पर चारा ढो रहे थे। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाया, यह अत्यंत निंदनीय है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।”
भाजपा के कई नेता रहे मौजूद