सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी मोहल्ले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिदीनपुर गांव निवासी अली अहमद के 25 वर्षीय पुत्र बुल्ला खान के रूप में की गई है। वह पेशे से पेंटर था और अयोध्यापुरी में स्थित एक नवनिर्मित मकान में रंगाई का कार्य कर रहा था।
हाई वोल्टेज तार बना मौत की वजह
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उनका आरोप है कि मकान मालिक को तार की खतरनाक स्थिति की जानकारी थी, फिर भी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच, प्राथमिकी दर्ज
सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी अशोक दास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में शोक की लहर