फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

Sun, 01 Jun 2025 12:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के आसांव थाना क्षेत्र के तियर गांव में रविवार को एक दुखद सड़क हादसा हो गया। एक तेज और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर टहल रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई।
 
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के आसांव थाना क्षेत्र के तियर गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर टहल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान सीवान सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तियर गांव निवासी दुधराम की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मालती देवी अपने घर के पास सुबह टहलने निकली थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक चालक महिला को पास के असांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के बहाने लेकर पहुंचा और फिर पैसे लाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो वे महिला को वहां से रेफरल अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें: सिरोही में चोरी की वारदात का खुलासा, दिनदहाड़े ताले तोड़ने वाली गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें