फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो पक्षों के बीच विवाद में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पड़ोसी ने लात-घूसों से किया हमला

Sat, 15 Jun 2024 12:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Hindi News: इस मामले में कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हुआ था। इसी बीच एक महिला की मौत हो गई है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
मृतका रामवती देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में खेत में बकरी चले जाने के कारण दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस घटना में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी दिवंगत विद्या कुशवाहा की पत्नी रामवती देवी (49) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
पड़ोसी ने लात-घूसों से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, शिवराजपुर गांव निवासी मृतका रामवती देवी की बकरी उसके पाटीदार राम अयोध्या कुशवाहा के खेत में चली गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने महिला पर लात और घूसे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
 
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
वहीं, इस मामले में कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हुआ था। इसी बीच एक महिला की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें