फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

Sun, 13 Oct 2024 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: छपरा में कार और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के तरैया थानाक्षेत्र में एक भयावह सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह घटना शनिवार रात स्टेट हाइवे-73 पर रामबाग के पास जयहिंद ढाबा के पास हुई। जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। उसके बाद कार सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गंडार गांव निवासी हैप्पी कुमार (21) और पोखड़ेरा गांव निवासी धनंजय कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। धनंजय दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था और हाल ही में अपने घर लौटा था।
 
जानकारी के अनुसार, हैप्पी अपने एक दोस्त की कार में बैठकर तरैया बाजार घूमने के लिए आया था। जैसे ही कार जयहिंद ढाबा के पास पहुंची, उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया, जबकि धनंजय को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई।
 
इस दिल दहलाने वाली घटना ने दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसार दिया है। मृतक धनंजय की मां मीरा देवी और पत्नी सरिता बेसुध हो गईं, जबकि उनके भाई अजय और नितेश का रो-रो कर बुरा हाल है। धनंजय की शादी केवल 15 महीने पहले हुई थी और उनके एक बच्चा भी है।
 
दूसरी ओर, हैप्पी कुमार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर गुजरात से घर लौटा था। वह अपने परिवार का सहारा था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मां राधिका देवी, छोटा भाई आलोक और बहनें पूजा और मनीषा इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

 
घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें