सीवान जिले में छेड़खानी का विरोध करना दो लड़कियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली गांव की है। घायल लड़कियों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने एक बहन के साथ अश्लील हरकतें और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई दूसरी बहन पर भी चाकू से वार किया गया।