फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'जातीय जनगणना पर झूठ फैला रहे हैं राहुल गांधी', JDU ने साधा निशाना

Sun, 18 May 2025 02:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सीवान की ओर से जिला अतिथि भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जातीय जनगणना पर जो बातें कह रहे हैं, वो पूरी तरह गलत और लोगों को भ्रमित करने वाली हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सीवान इकाई की ओर से जिला अतिथि गृह के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जातीय जनगणना को लेकर जो बयान दे रहे हैं, वह पूरी तरह से झूठ और भ्रम फैलाने वाला है। उन्होंने राहुल गांधी को "राजनीतिक लंपट" बताया और कहा कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।
विज्ञापन


चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना को सबसे पहले बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने शुरू किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। राहुल गांधी इसे तेलंगाना मॉडल से जोड़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि तेलंगाना ने बिहार का ही अनुसरण किया है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार ने आज तक जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए, जबकि बिहार सरकार ने 215 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 215 जातियों की सूची दी गई है। राहुल गांधी ने जो यह आरोप लगाया कि उन्हें बिहार पुलिस ने रोका, वह पूरी तरह से झूठ है। अगर उन्हें रोका गया होता तो वे पहुंचे कैसे? यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नवादा-जमुई हाईवे पर बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत; बारात से लौट रहे थे पांच लोग, ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन


चन्द्रकेतु सिंह ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि यह वही पार्टी है जिसने आपातकाल के समय संविधान और प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला था, और आज लोकतंत्र की बातें कर रही है। इस मौके पर जदयू के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष कुंवर और जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें