सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत हो गई। रविवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मडसरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान ईश्वरकांत तिवारी पिता जुगल किशोर तिवारी, जो असम में ड्यूटी पर तैनात थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तभी उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद से उनके सहयोगियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना जैसे ही परिवार को मिली, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें कि ईश्वर कांत तिवारी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा और उन्हें सलामी के बाद अंतिम विदाई दी गई। जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ईश्वरकांत तिवारी की एक डेढ़ साल की एक पुत्री भी है। वहीं, पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
तीन दिन पहले आए थे गांव
सीवान सीआरपीएफ जवान ईश्वरकांत तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। ड्यूटी के दौरान पेट दर्द के कारण इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है। इस हादसे ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। वहीं, दूसरी तरफ परिजनों ने बताया कि असम के जोरहाट में उनकी ड्यूटी थी और वह तीन दिन पहले ही गांव अपने परिवार से मिलने आए थे और घर में पूजा पाठ भी कराया था। 24 अगस्त को ईश्वरकांत तिवारी ने ड्यूटी ज्वॉइन की थी, जिसके बाद ऐसी घटना घटित हो गई।