फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत; ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, हत्या का लगा आरोप

Fri, 15 Mar 2024 01:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका सुनीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटेया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत महिला की पहचान गांव के ही दिलीप राम की पत्नी सुनीता देवी (20) थी। महिला के मायके वालों ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बेदुआ गांव निवासी शिवबालक राम की बेटी सुनीता की शादी बीते जून माह में जमुनहां गांव निवासी दिलीप राम के साथ हुई थी। गुरुवार को दिलीप राम ने सुनीता के मायके वालों को सूचना दी कि सुनीता को पंखा चलाने के दौरान करेंट लग गया है। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा है। कुछ ही देर बाद सुनीता की मौत हो जाने की खबर मायके वालों को मिली। इसके बाद मायके वाले भी जमुनहां पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसआई प्रमोद सिंह और पंचदेवरी पिकेट प्रभारी महावीर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर ही सुनीता की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पारिवारिक कलह से तंग आकर सुनीता द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की चर्चा भी गांव में चल रही थी। लेकिन मायके वालों ने ग्रामीणों और पुलिस के सामने भी हत्या किए जाने की बात ही कही। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें