फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भारतीय सेना का 'घर-घर शौर्य सम्मान', शहीद हरि कृष्णा राम के परिजनों को किया गया सम्मानित

Sun, 29 Jun 2025 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: शहीद की पत्नी शिवलाकू देवी ने बताया कि उनके पति हरि कृष्णा राम 26 सितंबर 1977 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 5 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने दुख जताया कि शहीद के नाम पर गांव में सड़क और विद्यालय का नाम रखने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
भारतीय सेना का 'घर-घर शौर्य सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के कारगिल ब्रिगेड की चार सदस्यीय टीम सीवान पहुंची। इस विशेष अभियान ‘घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव’ के तहत कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सेना की टीम शहर के महादेवा मोहल्ला पहुंची और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिक हरि कृष्णा राम की पत्नी शिवलाकू देवी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शहीद की पत्नी और पुत्र भावुक हो उठे। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना और उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में चलती कार बनी आग का गोला, कूदकर दो लोगों ने बचाई जान

सेना की चार सदस्यीय टीम में सूबेदार अमिताभ दास, हवलदार रंजीत सिंह, हवलदार अजय मिश्रा और टीआईएफसी राकेश ठाकुर शामिल थे। शहीद की पत्नी शिवलाकू देवी ने बताया कि उनके पति हरि कृष्णा राम 26 सितंबर 1977 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 5 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने दुख जताया कि शहीद के नाम पर गांव में सड़क और विद्यालय का नाम रखने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका।

सूबेदार अमिताभ दास ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर देशभर में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है ताकि उन्हें यह एहसास दिलाया जा सके कि देश हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर शहीदों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरी भारतीय सेना हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें