फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: सीवान में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को मारी गोली; आरोपी ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 29 Jun 2025 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: पुलिस का कहना है कि हमलोग बदमाश सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर ला रहे थे। इसी दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में हमलोगों ने फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली सुनील के पैर में लगी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि सुनील के खिलाफ लगभग दस प्राथमिकियां दर्ज हैं। वह एमएम कॉलोनी निवासी अशरफ को गोली मारने की साजिश रच रहा था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार देर शाम सुनील को गिरफ्तार किया गया। हथियार बरामदगी और जांच के लिए उसे लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां उसने पुलिस पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


सुनील कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
वहीं इस पूरे मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि घायल सुनील कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में सुनील कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पहले से कुछ आपराधिक मामलों में आरोपित है, जिनमें चोरी के केस शामिल हैं। उसने बताया कि शनिवार को नगर थाना प्रभारी राजू कुमार द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था और उस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। हालांकि, सुनील का कहना है कि उस पर लगाया गया यह आरोप पूरी तरह गलत है।
देश के पहले ई-वोटर का नाम जान लीजिए, बिहार के निकाय चुनाव में ई-वोटिंग का सफल रहा प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में जबरन बंद रखा गया 

सुनील का दावा है कि उसे थाने में जबरन बंद रखा गया और फिर रविवार सुबह नगर थाना प्रभारी राजू कुमार एवं एसटीएफ प्रभारी विनोद कुमार द्वारा उसे उसके घर लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां उसे पैर में गोली मार दी गई। घायल बदमाश का यह भी कहना है कि गोली मारने के बाद वही पुलिसकर्मी उसे सदर अस्पताल लेकर आए और इलाज करवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें