फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली'...ससुराल से फोन आने पर हांफते-कांपते पहुंचे पिता; हत्या का लगाया आरोप

Mon, 21 Apr 2025 01:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

 Bihar: मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुर का फोन आया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। घबराहट में उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। जब वो वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी को फांसी से उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया था।
विज्ञापन
आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान हरिलाल कुमार की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मी की शादी वर्ष 2024 में राम अवतार भगत के पुत्र से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिता हरिलाल कुमार ने बेटी के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बेटी को एक स्प्लेंडर बाइक के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी समारोह में अपराधियों ने सात लोगों को मारी गोली, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; जानिए मामला

हरिलाल ने बताया कि मैं किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी बेटी के ससुर का फोन आया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। घबराहट में मैंने कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि बेटी को फांसी से उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया था। मुझे पूरा यकीन है कि उसकी हत्या कर फांसी का रूप दिया गया है ताकि मामला आत्महत्या लगे। उन्होंने आगे कहा कि वे ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें