फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, बीच-बचाव करने गई मां को भी पीटा, हालत गंभीर

Mon, 21 Apr 2025 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Crime News: आरोपी नशे में धुत होकर वह घर आया था। बिना किसी बात के घरवालों से लड़ने लगा। जब माता-पिता ने विरोध किया तो सबके साथ मारपीट करने लगा। पिता को इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी मां बीच-बचाव करने गई तो उसे भी बेरहमी से पीटा। मां की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में होकर रविवार रात घर आया और घरवालों से विवाद करने लगा। माता-पिता ने विरोध किया तो दोनों को बेरहमी से पीटा। इसमें पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घरेलु विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हदीश अंसारी के रूप में हुई है। घायल महिला हदीश अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी हदीशन खातून के रूप में हुई है। वहीं हत्यारोपी हदीश अंसारी क बड़े बेटे का नाम किताबुद्दीन अंसारी है। 
शादी समारोह में अपराधियों ने सात लोगों को मारी गोली, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; जानिए मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की चाबी नहीं मिलने पर आगबबूला हो गया 
आरोपी की बेटी अकीला खातून ने बताया कि देर रात पिता घर आये और दादा-दादी से गाड़ी की चाबी मांगने लगे। जब दादा-दादी ने बताया कि गाड़ी चाचा (छोटे बेटे) लेकर गए तो वह आग बबूला हो गए। देखते ही देखते दादा-दादी की पिटाई करने लगे। मेरे पिता इतने नशे में थे कि वह किसी को पहचान नहीं रहे थे जो भी बीच-बचाव करने जा रहा था उसकी भी पिटाई कर दे रहे थे। यहां तक कि मेरी मां जब छुड़ाने गई तो उनपर भी तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता बाजार से किसी से झगड़ा कर घर आये थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद गश्ती दल पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही आरोपी किताबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें