फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में कोचिंग का शिक्षक बना हिटलर, बाल खींचकर छात्रा को डंडे से जमकर पीटा, वजह ये बताई जा रही

Thu, 26 Sep 2024 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

बिहार के एक कोचिंग में शैतान बनकर शिक्षक ने छात्रा की जमकर पिटाई की। शिक्षक ने लड़कों के सामने लड़की का बाल खींचकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई करता शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में बेरहम शिक्षक की करतूत सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आई छात्रा की शिक्षक ने बाल खींचकर जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बाजार स्थित एक प्राइवेट कोचिंग केंद्र है। इसके डायरेक्टर हजरत अली बताए जाते हैं। उसमें बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं पढ़ने भी आते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी सभी छात्र एवं छात्राएं पढ़ने के लिए कोचिंग में आए थे, जिसमें एक शिक्षक के द्वारा एक छात्रा को होमवर्क पूरा नहीं करने पर बेरहमी से पिटाई की गई। मोटे डंडे से काफी देर तक पिटाई की जा रही है, जो कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

वहीं, कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, शिक्षक का नाम अकरम शेख बताया जा रहा है। छात्रा रोती रही, लेकिन शिक्षक के द्वारा लगातार उसका बाल खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती रही।
विज्ञापन


वहीं, जब छात्रा पिटाई के बाद जाने लगती है, तब दोबारा शिक्षक के द्वारा उसका बाल पकड़कर खींचा जा रहा है और उसकी पिटाई की जा रही है। जो कि वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं। सवाल यह है कि आखिर पढ़ाई के नाम पर इस तरह की हरकत की इजाजत मास्टर साहब को किसने दे दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर कोचिंग संचालक से संपर्क नहीं हो सका है। आपको बता दें कि एक वायरल वीडियो है, जो अलग-अलग सोशल मीडिया के साइट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें