फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गोपालगंज में बुजुर्ग ने दस साल की बच्ची से किया गंदा काम, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में सिले कपड़े लेने गई दस साल की बच्ची से बुजुर्ग दर्जी ने दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिजनों के आवेदन पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बच्ची गांव में दर्जी के यहां सिले हुए कपड़े लेने के लिए गई हुई थी। तभी दर्जी मुख्तार मियां ने उक्त बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसकी जानकारी रोती हुई बच्ची ने अपने परिजनों को दी। इस बात को पूछने के लिए परिजन दर्जी के यहां पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना बरौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी मुख्तार मियां बताया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर, गांव में दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, चारों तरफ लोग इस घटना की निंदा करते नजर आए। सभी ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी निंदनीय घटना गांव में पहली बार हुई है। दर्जी ने इस गांव को कलंकित कर दिया है। प्रशासन और न्यायालय इसे कड़ी से कड़ी सजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें