फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम; मंगलवार सुबह से ही घर से था लापता

Wed, 10 Jul 2024 12:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया भलुही चंवर स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है । 

विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक युवक की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। बताया जाता है की मृतक मंगलवार की सुबह चंवर की ओर गया था। इसी दौरान वह पैर धोने के लिए पानी भरे गड्ढे के पास पहुंचा, तभी उसका पैर फिसल जाने के कारण वह उसी में डूबने लगा। आस पास किसी के नहीं होने के कारण वह बच नहीं सका, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच खोजबीन के दौरान कुछ लोग चंवर की ओर गए, तो उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर देर रात सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

वहीं इस मामले में में कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए भेज दिया गया। अभी किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आवेदन एवं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के खुदीछापर गांव निवासी 41 वर्षीय तेजेश्वर सोनार उर्फ माझी सोनार के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें