फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिजली पोल गिरने से आपूर्ति ठप, सही करने की एवज में पैसे की मांग पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 03 May 2025 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Electricity Pole Fell: बिजली का पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, पोल बदलने की मांग पर पैसा मांगा जाने लगा। ऐसे में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में फुलवरिया प्रखंड के सवनहां गांव में जर्जर बिजली पोल के गिर जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली सेवा बाधित होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी है।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने जब इस समस्या की शिकायत लेकर पावर सब स्टेशन फुलवरिया का रुख किया, तो वहां एक कर्मचारी द्वारा पोल बदलने की एवज में सात हजार रुपये की मांग की गई। यह सुनते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पावर सब स्टेशन परिसर में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: ग्राहक बन पहुंचे लुटेरे ने मचाया तांडव, गोलीबारी कर लूट लिए लाखों रुपये और सामग्री
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन में अमन तिवारी उर्फ शौर्य तिवारी और अभय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। हंगामा में मुख्य रूप से अमन तिवारी, अभय, संजय तिवारी, सूरज तिवारी, राजेश साह, महेश साह, पिंटू कुमार, वीरेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, सिक्कू तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं और मूलभूत सुविधाओं के बदले लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह का 101 वर्ष में निधन, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रामीणों ने कहा कि जब बिजली पोल विभाग की संपत्ति है और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी विभाग की है, तो फिर मरम्मत के नाम पर पैसे क्यों मांगे जा रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए और मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिससे लोग शांत हो गये तथा अविलंब बिजली पोल लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें