फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'यहां कोई फिल्म स्टार नहीं, बल्कि NDA प्रत्याशी की जीत होगी', छपरा में खेसारी पर सम्राट का तंज

Wed, 22 Oct 2025 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Election: सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता हैं और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। दूसरी ओर, विपक्षी उम्मीदवार केवल शोहरत के सहारे वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का छपरा विधानसभा क्षेत्र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मजबूत गढ़ रहा है, और इस बार भी यहां भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, वहीं बिहार में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है। ऐसे में छपरा और बिहार की जनता मिलकर एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने के लिए राजग समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगी।

रिविलगंज मुख्यालय में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोसपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए की जीत तय है और जनता एक बार फिर विकास के रास्ते को चुनेगी। उन्होंने कहा कि छपरा की जनता भावनाओं में नहीं, बल्कि विकास में विश्वास करती है।

विज्ञापन


पढे़ं: जनसेवा एक्सप्रेस में सीट विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट, तीन घायल; दो घंटे रुकी रही ट्रेन

विपक्षी उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा की जनता फिल्मी चमक-दमक से प्रभावित नहीं होती। यहां कोई फिल्म स्टार नहीं, बल्कि जनता की सच्ची सेवक एनडीए प्रत्याशी ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जाति और भावनाओं से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट करें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता हैं और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। दूसरी ओर, विपक्षी उम्मीदवार केवल शोहरत के सहारे वोट मांग रहे हैं, जबकि एनडीए प्रत्याशी लोगों के बीच रहकर उनके विकास और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं, और जनता इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें