फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सीवान पहुंचे सीएम नीतीश, NDA प्रत्याशियों को जिताने की अपील, कहा- विकास की रफ्तार बनी रहे

Wed, 22 Oct 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Election: मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि हमने जीविका दीदियों को सशक्त बनाया है, सड़क, अस्पताल और बिजली की व्यवस्था में सुधार किया है।
विज्ञापन
सीवान पहुंचे सीएम नीतीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित बड़का गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए गठबंधन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की अपील की और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम के मंच पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सीवान सदर के प्रत्याशी मंगल पांडे, बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल, गोरियाकोठी से देवेश कांत सिंह और महाराजगंज से हेम नारायण शाह सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि हमने जीविका दीदियों को सशक्त बनाया है, सड़क, अस्पताल और बिजली की व्यवस्था में सुधार किया है। शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रही है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में सरकार राज्य के एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो या दलित के लिए समान रूप से काम किया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं; 'तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव', राजगीर में बोले भाकपा माले नेता दीपंकर भट्टाचार्य

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई, जो पहले कभी नहीं होता था। हमारी राजनीति परिवारवाद नहीं, विकासवाद की है। राजद वाले सिर्फ अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं, जनता के लिए नहीं। रैली में मौजूद कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 10-10 हजार रुपये की सहायता से उन्होंने छोटे-छोटे कारोबार शुरू किए हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।

महिलाओं का कहना था कि वे इस बार भी एनडीए को ही वोट देंगी। रैली स्थल पर जनता में उत्साह और संतोष का माहौल दिखा, और कई लोगों ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई। हालांकि, मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि जनता एक बार फिर बिहार की बागडोर नीतीश कुमार को सौंपती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें