फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हथियार के बल पर 3.92 लाख की लूट, एक अपराधी पकड़ा गया; सीवान में बदमाशों का आतंक

Thu, 01 May 2025 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: मैरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित एक दिन पहले ही बैंक से रकम निकालकर लाए थे और सीएसपी सेंटर में रखे थे। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर फरार साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर 3.92 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाया। हालांकि, भागते समय ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैरवा थाना क्षेत्र के गूठनी रोड स्थित सीएसपी सेंटर पर नीरज कुमार सिंह रोजाना की तरह काम कर रहे थे। तभी दो अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बंदूक की नोक पर 3 लाख 92 हजार रुपये लूट लिए। अपराधी हथियार लहराते हुए फरार होने लगे, लेकिन उसी दौरान सामने से गुजर रहा एक राहगीर जो गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, उसने बहादुरी दिखाते हुए एक अपराधी को दबोच लिया।

वहीं, शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और भाग रहे दूसरे अपराधी ने पैसा फेंककर अपनी जान बचाई और बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित सीएसपी संचालक की पहचान नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो गूठनी रोड पर सीएसपी सेंटर चलाते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें; अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौके पर ही मौत...दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

क्या कहती है पुलिस

विज्ञापन

मैरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित एक दिन पहले ही बैंक से रकम निकालकर लाए थे और सीएसपी सेंटर में रखे थे। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर फरार साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें