गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई में कैफ खान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी कैफ की मां शाहिदा खातून के बयान पर दर्ज की गई है, जबकि दूसरी घायल आरोपितों की ओर से। घटना के बाद गुरुवार दोपहर के बाद सिसई बाजार की दुकानें खुलीं, लेकिन आम लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार और आसपास के इलाके में अब भी भारी पुलिस बल की तैनाती है और तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
मां के बयान पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
घायल आरोपितों की ओर से भी प्राथमिकी
घायल आशीष यादव की ओर से भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि वह अपने भाई बबलू यादव के साथ सिसई बाजार में सब्जी खरीदने गया था, तभी कैफ खान, अमान खान, जावेद खान, साहिल खान, आरिफ खान समेत 6-7 लोगों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके चाचा को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
शांति के प्रयास तेज, पुलिस की सख्त निगरानी
घटना के बाद गुरुवार दोपहर बाजार खुला, लेकिन तनाव के कारण लोग अब भी सतर्क नजर आए। बीएमपी, दंगा निरोधक दस्ता, महिला बटालियन और स्थानीय पुलिस के जवान इलाके में तैनात हैं। प्रशासन ने कुल 11 स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बल तैनात किए हैं। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, एसडीओ अभिषेक चंदन और अन्य अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है ताकि कोई भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब न कर सके।