फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने एक को उतारा मौत के घाट; दूसरे की हालत नाजुक

Thu, 02 Oct 2025 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Crime: घटना के समय एक होंडा अमेज कार वहां रुकी थी। कार से एक युवक सामान लेने उतरा, तभी कार के भीतर से गोलियां चलीं। गोली लगने के बाद ड्राइवर सड़क पार भागा, लेकिन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में विजयादशमी के दिन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो युवकों को निशाना बनाया। घटना में 24 वर्षीय राहुल पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय सूरज कांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हमला सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में भेल्दी-अमनौर मुख्य मार्ग स्थित जलालपुर चौक पर दोपहर बाद हुआ। मृतक राहुल पांडेय, भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहा गांव निवासी और पूर्व उपमुखिया विनोद पांडेय के पुत्र थे। घायल सूरज कांत, सुधांशु पांडेय के पुत्र हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय एक होंडा अमेज कार वहां रुकी थी। कार से एक युवक सामान लेने उतरा, तभी कार के भीतर से गोलियां चलीं। गोली लगने के बाद ड्राइवर सड़क पार भागा, लेकिन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दो नकाबपोश अपराधी पिस्टल लहराते हुए धान के खेत की ओर भागे और फिर ई-रिक्शा से कुछ दूरी तय कर अपाची बाइक पर फरार हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पहले गड़खा अस्पताल और फिर छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही राहुल पांडेय की मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सारण के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल पांडेय पर भेल्दी थाना में तीन और मकेर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी और छापेमारी शुरू कर दी गई है। विजयादशमी के दिन मेला और पूजा स्थल की सुरक्षा के बीच दिनदहाड़े हुई यह फायरिंग पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें