फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मैरवा धाम के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; गलत तरीके से खड़े ट्रक से हुई टक्कर

Thu, 30 Oct 2025 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Accident: मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रक प्रतिदिन सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किया जाता था और उस पर लकड़ी व बांस लदा रहता था। कई बार स्थानीय लोगों ने इस अवैध पार्किंग की शिकायत की। 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मैरवा प्रखंड के मुड़ियारी गांव निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक के भतीजे ने बताया कि योगेंद्र सिंह रोज की तरह बाजार पान खाने गए थे। लौटते समय सामने से आ रही किसी वाहन की तेज रोशनी के कारण उनकी आंखें चौंधिया गईं। इसी बीच सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े लकड़ी और बांस लदे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मैरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रक प्रतिदिन सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किया जाता था और उस पर लकड़ी व बांस लदा रहता था। कई बार स्थानीय लोगों ने इस अवैध पार्किंग की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो आज चाचा की जान बच सकती थी।

विज्ञापन


पढ़ें: 'हताश राजद के गुंडों ने टिकारी के प्रत्याशी पर किया हमला', केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी बिफरे

सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर 2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित ट्रक और उसके मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है जो नियमों की अनदेखी कर सड़क पर गलत तरीके से खड़े रहते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। वहीं मुड़ियारी गांव में शोक की लहर है और लोग योगेंद्र सिंह के निधन को एक बड़ी क्षति मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें