फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एएसआई की बेरहम हत्या, धारदार हथियार से वार कर सुनसान जगह पर फेंका शव, मची सनसनी

Thu, 30 Oct 2025 09:50 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बसांव नवका टोला के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक एएसआई की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर एएसआई की हत्या की और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है, जहां पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे। बताया जाता है कि वह कहीं जा रहे थे, तभी बीती रात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनका शव दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला में फेंक दिया गया। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

पढे़ं; 'जनता महागठबंधन के बहकावे में नहीं आएगी, बिहार में फिर लौटेगा एनडीए शासन', जीतन राम मांझी बोले

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक एएसआई सिविल ड्रेस में थे और उनके शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बसांव नवका टोला पहुंची। शव की पहचान अनिरुद्ध कुमार के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें