फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: सगाई के एक दिन बाद सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Nov 2025 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Accident: बताया जा रहा है कि लक्षी राम गांव के समीप बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर होने के कारण गणेश पर्वत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिशु कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव के एक युवक की हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लक्षीराम गांव के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी राम अयोध्या गिरी का पुत्र गणेश पर्वत अपने ही गांव के रिशु कुमार गिरी के साथ बाइक से मंगलवार को किसी कार्यवश हथुआ गए हुए थे। दोपहर वापस लौटने के क्रम में हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लक्षी राम गांव के समीप बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर होने के कारण गणेश पर्वत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिशु कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढे़ं: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में 12 घंटे तक CBI की छापेमारी, एक करोड़ रुपये बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही मृत युवक की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी। घर में खुशियों का जो माहौल था वह पल भर में ही गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें