फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में नशे में धुत 50 वर्षीय व्यक्ति ने 3 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 01:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और आंदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण साह को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तियाय गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। 50 वर्षीय लक्ष्मण साह ने नशे की हालत में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी, मूल रूप से सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छजवा का निवासी है और तियाय गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, लक्ष्मण ने पड़ोस की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत उसे आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में एनएच-57 छह फीट धंसा, बड़ी दुर्घटना टली; मरम्मत कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और आंदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण साह को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जेल ले जाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषी को कठोर सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें