फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खुशी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को धमकियां, माले विधायक ने SP से की सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग

Thu, 17 Jul 2025 07:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई खुशी कुशवाहा की हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। FIR दर्ज कराने वाली आरती देवी को फोन पर केस वापस लेने के लिए डराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
माले विधायक ने SP से की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में खुशी कुशवाहा हत्याकांड के मामले में अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले को लेकर जीरादेई के भाकपा (माले) विधायक अमरजीत कुशवाहा ने पीड़ित परिवार के साथ सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी से मुलाकात की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि न केवल खुशी हत्याकांड, बल्कि जिले में हरदिया और मलमलिया गोलीकांड जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराध पर सख्त नियंत्रण की मांग की। गौरतलब है कि पिछले महीने जमीन विवाद के चलते खुशी कुशवाहा को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च और धरना-प्रदर्शन कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन कई मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। इस बीच, खुशी की बुआ और एफआईआर दर्ज कराने वाली आरती देवी को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। अपराधियों ने उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने और खुशी जैसी हालत कर देने की धमकी दी है, अगर केस वापस नहीं लिया गया तो।
विज्ञापन


एसपी से मुलाकात के दौरान विधायक अमरजीत कुशवाहा ने पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा दी जाए। उन्होंने जोर दिया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर बना रहे। इस पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सक्रियता से काम कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें