फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में पश्चिम बंगाल के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8,774 सिम कार्ड और नेपाली करेंसी बरामद

Fri, 05 Apr 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में 8,774 सिम कार्ड और नेपाली करेंसी के साथ पश्चिम बंगाल के तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना पुलिस को बलथरी चेक पोस्ट से एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार थे, उनके पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल के 8,774 सिम कार्ड और नेपाली करेंसी जब्त की गई है। सभी आरोपी दिल्ली से सिम कार्ड लेकर नेपाल के काठमांडू जाने वाले थे।

विज्ञापन

 
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 8,774 विभिन्न मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड के साथ ही 18,800 रुपये नेपाली करेंसी भी जब्त की गई। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली और पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस उनके गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलिया चौक थाना क्षेत्र के सुजापुर निवासी बेलाल शेख के बेटे मो. असमाउल शेख (24), ब्रोमोतोर निवासी रियाजुल शेख के बेटे मो. इकबाल हुसैन (34) और मोसिमपुर निवासी बासेत के बेटे नूर आलम (39) के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से काठमांडू जा रही बंगाल नंबर की कार यूपी बॉर्डर से बिहार में घुसी तो पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर ही कार की तलाशी लेने के बाद यह सफलता हाथ लगी। वहीं, इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दिल्ली से सिम कार्ड खरीद कर नेपाल लेकर जाने की सभी की तैयारी थी। कुछ सिम कार्ड एक्टिवेट हैं और कुछ नहीं हैं। पुलिस को मिले मोबाइल फोन में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस गिरोह में कितने सदस्य जुड़े हैं, सब की जानकारी इकट्ठा कर पूरे गिरोह पर ही विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें