फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj Crime: दो दिनों से लापता युवक की चाकू से गला काटकर हत्या, घर के पास ही पुलिया में मिला शव

Sun, 07 Jul 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव को पुलिया में फेंक दिया। 
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भुजौली गांव की है। मृतक की पहचान कमल राम के 22 वर्षीय पुत्र देवा राम के रूप में हुई है। परिजनों ने घर से बुलाकर अपराधियों पर बेरहमी तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम दिए सदर अस्पताल में भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार देवा राम दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व छुट्टी में घर आया था। शुक्रवार की सुबह में किसी का कॉल आया और वह घर से बाहर निकला। इसके बाद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। 

मृतक के पिता कमल राम समेत के परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ी और खोजबीन करने लगे। इसी बीच रविवार की सुबह में घर से 300 मीटर की दूरी पर पुलिया के नीचे लापता युवक का शव मिला। परिजनों के अनुसार किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, हत्या किसने की और वजह क्या रही, इसका खुलासा नहीं हो सका। वहीं, विजयीपुर थाने की पुलिस अज्ञात अपराधियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, हत्या के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें