घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम संतोष किसी काम से एनएच के तरफ गया था, इसी बीच वह एक अज्ञात ट्रक के चपेट मे आ गया व कई मीटर तक ट्रक मे घसीटता चला गया। लोगों के देखने व हल्ला करने पर ट्रक चालक अपनी गाड़ी को और तेज कर दिया। इस दौरान शव वहीं पर गिर गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गस्ती कर रही बरौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे मे लेना चाही तभी ग्रामीण पहुंच गये व शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुसाये ग्रामीणों ने इनकार को जाम कर दिया। इस दौरान एनएच पर पूरी तरह से परिचलन ठप हो गया।
ग्रामीणों ने कहा की संतोष अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। अब उसके परिवार को कौन देख भाल करेगा। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार, बरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ वहा पहुंचे व लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। साथ ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा जा रहा है।