फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे भी आती है मौत : 20 दिन पहले पिता का निधन, अब इकलौता चिराग बुझा; 20 साल का युवक घर में कैसे डूबकर मर गया!

Mon, 11 Aug 2025 07:25 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : आजकल चलते-घूमते और नाचते-खेलते मौतों का सिलसिला चल रहा है। लेकिन, यह दूसरे तरह का मामला है। घर में पानी की टंकी में डूबकर घर का इकलौता लड़का मर गया। वह भी 20 साल का। कोई बचा नहीं सका। पिता की मौत के 20 दिनों बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
foto hospital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 दिन पहले पिता की मौत के बाद घर-परिवार का 'अरमान' ही इकलौता चिराग था। लेकिन, उसकी भी मौत आ गई। वह भी इस तरह कि कोई भरोसा नहीं करे। कोई बच्चा पानी की टंकी में डूबकर मर जाए तो भरोसा करना मुश्किल नहीं। लेकिन, 20 साल का अरमान अपने ही घर की पानी की टंकी में डूबकर मर जाएगा, किसी को यकीन नहीं हो रहा।  सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव में यह दुखद घटना सामने आई है। यहां पानी की टंकी साफ करने के दौरान 20 वर्षीय अरमान अली की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


कैसे हुई घटना?
यह घटना उस परिवार के लिए एक और बड़ा सदमा है, जिसने अभी 20 दिन पहले ही अरमान के पिता को लंबी बीमारी के बाद खोया था। बताया जा रहा है कि अरमान अपने घर में पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरा था। साफ-सफाई के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घर की महिलाओं ने जब अरमान को टंकी में डूबा देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तुरंत उसे टंकी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अरमान को सीवान के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अरमान की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि अरमान ही घर का इकलौता बेटा था। 20 दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था और परिवार उस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाया था कि अब यह दूसरी विपदा आ गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मामले की जांच में जुट गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें