सीवान में पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने जाते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शनिवार को सीवान पहुंचे। यहां टाउन हॉल में उनका कार्यक्रम रखा गया। सम्राट चौधरी के यहां आने के दो दिन पहले से ही शहर में पोस्टर बैनर और फूलों से सजा कर तैयारी की जा रही थी। यहां उन्हें जगह-जगह लड्डू और फल से तौला गया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया।
‘भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है महागठबंधन’
बिहार बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीवान पहुंचते ही विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि जितने भी महागठबंधन में शामिल हैं, सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एनडीए हमेशा इन भ्रष्टाचारियों से लड़ता है और लड़ता रहेगा। सम्राट चौधरी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ देख कर काफी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि लोगों के अपार जनसमूह का प्यार देख कर अबकी बार बिहार में 40 की 40 सीटें भाजपा गठबंधन जीतेगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी को जनता 2024 में बिहार की 40 सीटें जिता कर देगी।