फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब की बोतल के साथ एएसआई गिरफ्तार, एक कारोबारी को बचाने के लिए थे मांगे थे रुपये

Sun, 19 Dec 2021 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार की कवायदों पर पुलिस के अधिकारी ही पानी फेर रहे हैं। प्रदेश के समस्तीपुर जिले में एक एएसआई को अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एएसआई को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामला जिले के विभूतिपुर थाने का है। यहां तैनात एएसआई अरुण कुमार पटेल को जिले के पुलिस अधीक्षक मानजीत सिंह ढिल्लो ने अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटेल की मिलीभगत शराब कारोबारियों से थी।

जानकारी के अनुसार पटेल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह एक शराब कारोबारी का एक मामले से नाम निकलवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ढिल्लो इसी की जांच के लिए विभुतिपुर थाना पहुंच थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र की चकहबीब पंचायत से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। इसके बाद गिरफ्तार एएसआई का ऑडियो सामने आया था। इसी को लेकर शनिवार की शाम पटेल के आवास पर छापेमारी की गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें