फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: फुटवियर की दुकान में लगी आग, पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख, NH-28 मुसरी घरारी चौक की घटना

Fri, 08 Mar 2024 01:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

फुटवियर की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में मुसरी घरारी थाने के मुसरी घरारी चौक स्थित एक फुटवियर दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे पांच लाख से अधिक रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के कारण चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बाद में स्थानीय लोगों के साथ थाने से आई दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब आठ बजे लोगों ने मुसरी घरारी चौक के स्थित प्रिंस फुटवियर से धुंआ उठता देखा। सुबह का समय था, जिस कारण आसपास की दुकानें भी बंद थी। लोग जब तक कुछ समझ पाते दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। पहले तो स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसके बाद थाने को सूचना दी गई। थाने से अग्निशम की टीम पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मार्केट के ऑनर पिंटू कुमार ने बताया कि दुकान बंद थी। सुबह उन्हें लोगों ने बताया कि जूता-चप्पल दुकान से धुंआ निकल रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थी, जिसके बाद उन्हें दुकानदार मो. फैजान को सूचना दी। इस बीच आसपास के लोग भी जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बाद में थाने को भी सूचना दी गई। 
विज्ञापन


आसपास के युवाओं ने दिखाई हिम्मत, नहीं तो और फैल जाती आग
लोगों ने बताया कि आसपास के युवाओं ने हिम्मत दिखाकर अपने प्रयास से आग को नियंत्रित किया, जिससे आग का फैलाव दूसरे दुकानों की ओर नहीं हो पाया। युवा हिम्मत नहीं दिखाते तो आग दूसरे दुकानों को भी अपने चपेट में ले लेता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें