फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur Crime: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 5.60 लाख रुपये की लूट, बदमाशों की तलाश शुरू

Tue, 04 Apr 2023 09:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले से लूट का मामला सामने आया है। यहां पर बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से पांच लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मैनेजर से 5.60 लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताबड़तोड़ लूट की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को ताजा मामला शहर में आदर्श नगर के पंचवटी चौक का है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 5.60 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में दो चक्र गोली भी चलाई। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। घटनास्थल पर पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस टीम को भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक पटना के परसा बाजार निवासी अभिमन्यु कुमार अपने सहयोगी राजा कुमार के साथ बाइक से पंचवटी चौक स्थित कार्यालय से बैग में रुपये लेकर काशीपुर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने के लिए निकले। जैसे ही वह ग्रील दुकान के पास पहुंचे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली और रुपये से भरा उनका पिट्ठू बैग छीन लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जब अभिमन्यु ने प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने दो चक्र हवा में फायरिंग की, जिससे डरकर लोग पीछे हट गए, जिसके बाद बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें